बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगीत को लेकर हुई चूक पर मदन राठौड़ ने मांगी माफी

विशिष्ट राजनीतिक और सामाजिक परंपराओं में शामिल

बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगीत को लेकर हुई चूक पर मदन राठौड़ ने मांगी माफी
चौपड़ पर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएमएस अस्पताल भेजा गया। वहीं, वंदे मातरम् का मूल स्वरूप नहीं बजने पर राठौड़ ने गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी।

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पर हर वर्ष की तरह इस बार भी सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग-अलग दिशाओं में ध्वजारोहण किया गया। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बड़ी चौपड़ पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया।

बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से जनता के बीच अलग-अलग दिशाओं में ध्वजारोहण करने की परंपरा जयपुर की विशिष्ट राजनीतिक और सामाजिक परंपराओं में शामिल है। वहीं, इस बार ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर भी चूक हुई। सत्ता पक्ष की ओर से वंदे मातरम् का मूल स्वरूप नहीं बजाया गया। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर हुई यह चूक अनजाने में हुई है।

 

Tags: flag

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस