शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप

व्यापारी खुद संभालने लगे मोर्चा

शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात कपड़े के शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। लपटें उठते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को बचाने में जुट गए और शोरूम से सामान बाहर निकाला। आग से नुकसान का आकलन नहीं हुआ। व्यापारियों ने कस्बे में दमकल व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताई।

अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात कपड़े के शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई और वे अपने प्रतिष्ठानों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए जुट गए। आग लगने के बाद आसपास के व्यापारियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। शोरूम में रखे कपड़ों और अन्य सामान को बाहर निकालने के लिए व्यापारियों ने काफी मशक्कत की।

आग के आसपास भी कपड़ों के शोरूम और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित होने के कारण आग फैलने की आशंका बन गई। ऐसे में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों से सामान सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे। घटना के बाद मुख्य बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिस शोरूम में आग लगी, उसके मालिक सचिन कुमार खारवाल, कपिल खारवाल और राजेश खारवाल बताए गए हैं। तीनों मंडी में आढ़तिये का काम भी करते हैं। शोरूम में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है।

घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों ने दमकल व्यवस्था को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि लक्ष्मणगढ़ का मुख्य बाजार घनी आबादी वाला और अत्यधिक व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए दमकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आग लगने पर व्यापारियों को खुद ही आग बुझाने और सामान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।  

Tags: market

Post Comment

Comment List

Latest News

बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने दोपहर करीब 2:15 बजे सीआरपीएफ के नाके पर तैनात...
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला
सिक्के खरीदने का झांसा, फिर फर्जी पुलिस नोटिस और AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग! 6 आरोपी गिरफ्तार