कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक

नींबू बिका दो सौ रुपए प्रति किलो

कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
मुहाना मंडी में कम बारिश और घटती आवक से नींबू के दाम बढ़े। थोक भाव 120-150 रुपए किलो और खुदरा कीमत करीब 200 रुपए किलो पहुंची। मंडी में आवक बढ़कर 20-30 टन हुई।

जयपुर। कम बारिश की मार और घटती आवक के चलते राजधानी की मुहाना मंडी में नींबू इन दिनों अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। मंडी में नींबू फिलहाल 120 रुपए से लेकर 150 रुपए प्रति किलो के थोक भाव पर बिक रहा है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हैं। वहीं रिटेल मार्केट में नींबू दो सौ रुपए प्रति किलो बिक रहा है। सैनी सब्जी भंडार के मालिक पप्पू सैनी ने बताया कि चार दिन पहले जो नींबू 400 रुपए प्रति किलो बिका था, अब नींबू दो सौ रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मंडी में मात्र 10 से 15 टन माल ही पहुंच रहा था, जबकि गुरुवार को आवक बढ़कर 20 से 30 टन हुई है। स्थानीय स्तर पर फसल कमजोर रहने के कारण अब बीजापुर (महाराष्ट्र) और मध्य प्रदेश के रतलाम, विजयनगर व सादड़ी से नींबू मंगाया जा रहा है। इस पूरे महीने बाजार में तेजी का यह रुख बना रह सकता है। अगले महीने जब महाराष्ट्र और अन्य बड़े बाजारों से आवक में सुधार होगा, तभी आम उपभोक्ताओं को महंगे नींबू से राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है। 15 वर्ष तक के बच्चों का 36 पेज पासपोर्ट अब पांच...
ज्ञान आश्रम पुलिया 6 माह बंद, बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन
वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
भारत-नेपाल के बीच अनधिकृत व्यापार की रोकथाम में सहयोग पर बातचीत, व्यापार से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न