तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 4 बार पलटी : करीब 15 फीट दूर खेत में गिरी, हादसे में 3 दोस्तों की मौत

एक जागरण में शामिल होकर देर रात कार से लौट रहे थे वापस

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 4 बार पलटी : करीब 15 फीट दूर खेत में गिरी, हादसे में 3 दोस्तों की मौत

धनूरी थाना क्षेत्र में झुंझुनूं–मंड्रेला मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतों में चार बार पलट गई। हादसे में तीन दोस्तों—सुनील शुक्ला, गौरव सैनी और विजय ढंड—की मौत हो गई, जबकि चालक जितेंद्र वालिया गंभीर घायल है। सभी जागरण से लौट रहे थे। सामने जानवर आने से दुर्घटना हुई। एक शव खेत से बाद में मिला।

झुंझुनूं। जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में झुंझुनूं-मंड्रेला मार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई,हादसे में झुंझुनूं शहर के तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चारों दोस्त ग्राम सोनासर के पास हीरा की ढाणी में एक जागरण में शामिल होकर देर रात कार से वापस लौट रहे थे।

पहले वे मोटरसाइकिल से जाने वाले थे, लेकिन देर रात को देखते हुए कार चालक ने सभी को कार में बिठा लिया। इसी दौरान झुंझुनूं-मंड्रेला मार्ग पर कार के सामने अचानक जानवर आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 15 फीट दूर जाकर खेत में चार पलटी खाते हुए गिर गया। हादसे में चोमालो का मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय सुनील शुक्ला, रानी सती मंदिर के पास निवासी 21 वर्षीय गौरव सैनी और विजय ढंड की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र वालिया घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि एक युवक का शव करीब एक घंटे बाद खेत के दूसरे हिस्से से मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जहां धूल का गुबार था, कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने घायलों और शवों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया।

 

Read More चांदी और सोना कमजोर चांदी 3500 रुपए और शुद्ध सोना 600 रुपए सस्ता 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रांसफॉर्मरों के नीचे फैला कचरा बन रहा खतरे की घंटी : प्लास्टिक और कागज कभी भी चिंगारी पकड़कर बड़े हादसे को कर सकते है आमंत्रित, कचरे के ढेर सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना ट्रांसफॉर्मरों के नीचे फैला कचरा बन रहा खतरे की घंटी : प्लास्टिक और कागज कभी भी चिंगारी पकड़कर बड़े हादसे को कर सकते है आमंत्रित, कचरे के ढेर सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना
भीषण गर्मी के बीच विद्याधर नगर, स्टेशन रोड और संजय सर्किल पर ट्रांसफॉर्मरों के नीचे कचरे के ढेर खतरे की...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर पहुंचे : सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, टोंक सहित 7 जिलों के भाजपा जिला ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी की होगी बैठक 
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका : राज्यसभा सभापति ने दी आप से अलग हुए सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मान्यता, राज्यसभा में सांसदों की संख्या 113 हुई
परिंदों की प्यास बुझाने को 200 परिंडे वितरित : मॉर्निंग वॉक में आने वालें लोगों को दिए, पार्क में लगाया जल मंदिर
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 600 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर
सोसाइटी ने एमआई रोड पर लगाई प्याऊ, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की मिले सुविधा : राहगीरों को बांटे परिंडे, लोगों को परिंडे लगाने के लिए किया जागरूक
रूस परमाणु-मुक्त दुनिया का समर्थक, लेकिन वर्तमान में हथियारों की कटौती की संभावना कम : पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, बेलौसोव का परमाणु हथियारों को खत्म करने पर जोर