भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार

20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट 

भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इसके कारण दिन और रात दोनों अब तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात में भी लू चल रही है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा और रात का 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इसके कारण दिन और रात दोनों अब तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात में भी लू चल रही है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा और रात का 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रात का तापमान भी 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। जयपुर में मंगलवार को को भीषण गर्मी का दौर रहा। यहां दिन और रात दोनों समय लू चलने से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी और लू का रहेगा असर : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन धूल भरी आंधी चल सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल  आज का भविष्यफल 
सूर्यास्त शाम 07:15 बजे।
गर्मियों में बढ़ी मनरेगा की मांग, बजट तुलना में कार्य स्वीकृति की कमी ने सरकार की बढ़ाई चिंता
कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 
भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार
BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- आम जनता को झेलना पड़ रहा महंगाई का बोझ
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग