महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह का बयान : राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद महिला अत्याचार में बढ़ोतरी, पीड़ितों से मिलने जाएंगी महिला कार्यकर्ता
सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू
राजस्थान में भाजपा की सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने का काम किया है।
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमने महिला कांग्रेस की बैठक ली है। राजस्थान में जहां-जहां भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, वहां पर महिला कार्यकर्ता पीड़ितों के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगी और आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
राजस्थान में भाजपा की सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं की है।
Tags: mahila congress sarika
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List