मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर 50-80% कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से अब तक मध्यम वर्ग को 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से देशभर में लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया किपीएम भारतीय जन औषधि परियोजना' के आज देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर 50-80% कम दाम में उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से मध्यम वर्ग को अब तक ₹40,000 करोड़ से अधिक की बचत हुई है। राजस्थान सहित पूरे देश के जरूरतमंदों को लगभग ₹6,500 करोड़ की सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।
हमारा लक्ष्य है मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी बुजुर्ग, मां या पिता को पैसों की कमी के कारण इलाज बीच में न छोड़ना पड़े।

Comment List