बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत

। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से लोहे का कवर उड़कर पैदल जा रहे 19 वर्षीय रोहित के सिर में जा लगा। मौके पर गंभीर घायल रोहित की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉली जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से उसका लोहे का कवर उखड़कर हवा में उड़ा और सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक के सिर में जा लगा। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित (19) के रूप में हुई है। वह सुबह वाटिका बस स्टैंड से पैदल जा रहा था। इसी दौरान वाटिका से रिंग रोड की ओर जा रही बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। टायर के ऊपर लगा लोहे का कवर तेज दबाव के कारण उखड़कर करीब 10 फीट दूर जा गिरा और रोहित के सिर में लग गया। सिर में गंभीर चोट लगने से रोहित सड़क पर गिर गया। सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार