प्रवासी पक्षियों के आगमन से बदला सांभर झील का नजारा : गुलाबी समंदर में हुई तब्दील, झील का रुप देखकर पर्यटक आकर्षित

दूसरे माइग्रेटरी पक्षी भी नजर आते है

प्रवासी पक्षियों के आगमन से बदला सांभर झील का नजारा : गुलाबी समंदर में हुई तब्दील, झील का रुप देखकर पर्यटक आकर्षित
पक्षी प्रेमी रोहित गंगवाल ने बताया कि सर्दियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई विदेशी पक्षी सांभर लेक की ओर रुख कर रहे है। इसके साथ ही यहां फ्लेमिंगो पक्षी की भी अच्छी आवक देखने को मिल रही है।

सांभर। राजस्थान की प्रसिद्ध सांभर झील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह झील इन दिनों गुलाबी समंदर में तब्दील नजर आ रही है। ऐसा होने का कारण हजारों प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षियों का आगमन है। इन पक्षियों ने इस विशाल झील को 'गुलाबी समंदर' का रूप दे दिया है। झील का यह रूप देखकर पर्यटक आकर्षित हो रहे है।

यह झील लेसर फ्लेमिंगो के लिए एक खास सर्दियों की जगह है। यहां आने के लिए यह एक लंबी दूरी तय करते हैं। यह झील रूस, साइबेरिया और मंगोलिया जैसे देशों से विदेशी पक्षियों को आकर्षित करती है। इस झील में लेसर फ्लेमिंगो और ग्रेटर फ्लेमिंगो के बड़े झुंड दिखते हैं। इसके अलावा कई तरह की बत्तख और दूसरे माइग्रेटरी पक्षी भी नजर आते है। 

पक्षी प्रेमी रोहित गंगवाल ने बताया कि सर्दियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई विदेशी पक्षी सांभर लेक की ओर रुख कर रहे है। इसके साथ ही यहां फ्लेमिंगो पक्षी की भी अच्छी आवक देखने को मिल रही है। इनकी उपस्थिति से सांभर झील मानो गुलाबी-गुलाबी हो गई है। इसके अलावा भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क और नेवटा बांध सहित अन्य पानी के स्त्रोतों पर देशी सहित विदेशी पक्षियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। 

 

Read More श्री गणेश के चरणों में अर्पित हुआ ONDC DigiDukaan लॉन्च का पहला निमंत्रण, 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव

Tags: arrival

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज