ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा : रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया 

बीकानेर कार्यालयों में भी तीन रंगों की आकर्षक रोशनी कर सजाया गया

ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा : रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया 

सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।

जयपुर। भारतीय रेलवे की ओर से भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य का प्रदर्शन करने पर उनकी वीरता गौरवगान करने के लिए प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों की बिलि्ंडग को तिरगें की रोशनी से सजाया गया है तथा स्टेशनां पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का भी प्रसारण किया जा रहा है ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में देशभक्ति का संचार हो। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, हिसार, सिरसा और आबूरोड़ स्टेशनों को तिरंगी रोशनी की लाइट लगाकर सजाया गया है। इसके साथ की जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय, मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर कार्यालयों में भी तीन रंगों की आकर्षक रोशनी कर सजाया गया है। 

स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की वीरगाथा से अवगत करवाने के लिए वीडियों और ऑडियों माध्यमों से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 स्टेशनों पर वीडियों स्क्रीन के माध्यम से तथा 107 स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। रेलवे की ओर से भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल