एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक 

एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता टीम ने भेंट की। रियाद में 1 से 6 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने गोल्ड जीता। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 फरवरी तक रियाद, सऊदी अरब में किया गया था। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस सफलता पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के अनुभव साझा करने को कहा और भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रोत्साहन से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है तथा वे आगे भी देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लेते हैं।

 

Read More ‘इश्कबाज नाइट’ का धमाल : कपल्स ने सितारों के अंदाज में दी प्रस्तुति, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप
तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया...
जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम