रामनिवास बाग में सवाई मानसिंह द्वितीय की प्रतिमा पर चढ़ा युवक : पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, पुनर्वास के लिए भेजा

मानसिक रूप से अक्षम है और अपनी पहचान बताने में सक्षम नहीं

रामनिवास बाग में सवाई मानसिंह द्वितीय की प्रतिमा पर चढ़ा युवक : पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, पुनर्वास के लिए भेजा

प्रताप नगर में घोड़ा सर्किल स्थित महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय की अश्वारोही प्रतिमा पर दोपहर एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर पुनर्वास के लिए भेज दिया।

जयपुर। प्रताप नगर में घोड़ा सर्किल स्थित महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय की अश्वारोही प्रतिमा पर शनिवार दोपहर एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर पुनर्वास के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक एक व्यक्ति प्रतिमा पर चढ़कर घोड़े पर जा बैठा। यह दृश्य देख वहां मौजूद राहगीर और पर्यटक हैरान रह गए और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक से नीचे उतरने और उसका नाम, पता पूछने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक युवक को नीचे उतारा। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक रूप से अक्षम है और अपनी पहचान बताने में सक्षम नहीं है। युवक की लंबाई करीब साढ़े पांच फीट, दुबला-पतला शरीर, मंझरी आंखें और चेहरे पर हल्की काली दाढ़ी है। उसके हाथ में ड्रिप की कैन्यूला लगी हुई थी। उसने सफेद लाइनदार काला टोपा, क्रीम रंग का जैकेट और काले रंग का पट्टीदार पायजामा पहन रखा था।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग