दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजा आत्महत्या करने का संदेश : फिर पटरियों की ओर रवाना हुआ युवक, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान
युवक को पटरियों के बीच में खड़े देखा
पुलिस की सतर्कता से एक युवक की जान बच गई। उत्पीड़न से आहत युवक ट्रेन के आगे कूदने जा रहा था और उसने दोस्त को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। दोस्त की सूचना पर एसपी दिगंत आनंद ने तुरंत पुलिस और जीआरपी को अलर्ट किया। टीम समय रहते पहुंची और युवक को पटरियों से सुरक्षित बचा लिया।
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के उद्योग नगर थाना में रविवार को पुलिस की तत्परता से आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की जान बच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उद्योग नगर पुलिस में दर्ज एक मामले में उत्पीड़न से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या करने जा रहे युवक ने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त को आत्महत्या करने जाने का संदेश भेजा ओर धोरमुई क्षेत्र में पटरियों की ओर रवाना हो गया।
सूत्रों ने बताया कि संदेश मिलते ही उसका दोस्त घबरा गया और उसने उसी समय पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद से सम्पर्क करके मामले से अवगत कराया और दोस्त को बचाने का अनुरोध किया। इस पर आनंद ने तुरंत ही उद्योग नगर पुलिस के साथ ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सतर्क कर दिया। उन्होंने युवक के स्थान का पता लगाकर मौके पर पहुंचने के आदेश दिये। सौभाग्यवश पुलिस दल ट्रेन आने से पहले ही मौके पर पहुंच गया, जहां उन्होंने युवक को पटरियों के बीच में खड़े देखा। इसके बाद उसे बचाकर थाने लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Comment List