सीमांत क्षेत्रों की ओर बढ़े जयपुर के युवा कदम : राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर रवाना, सेना और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का अनुभव करेंगे प्राप्त

लोगों के साहस एवं जज्बे को करीब से समझने का अवसर  

सीमांत क्षेत्रों की ओर बढ़े जयपुर के युवा कदम : राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर रवाना, सेना और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का अनुभव करेंगे प्राप्त
आर्मी पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राओं का दल “रिवर्स नेशनल इंटीग्रेशन टूर” पर जम्मू-कश्मीर रवाना। भ्रमण भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित। यात्रा के दौरान विद्यार्थी सीमांत क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और सेना के साहस को करीब से जानेंगे।

जयपुर। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता औरएकता में विविधताकी भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर के 13 छात्र-छात्राओं का दल 10 मई से 16 मई 2026 तक जम्मू-कश्मीर के अग्रिम सीमांत क्षेत्रों के लिएरिवर्स नेशनल इंटीग्रेशन टूरपर रवाना हुआ। यह भ्रमण मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान के तत्वावधान में तथा उत्तरी कमान कीऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजनके समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल की परिकल्पना लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमान के मार्गदर्शन में की गई है। दल को एमजी एओसी, सप्त शक्ति कमान ने आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उन्हें जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, परंपराओं और वहां के लोगों के साहस एवं जज्बे को करीब से समझने का अवसर देगी।

भारतीय सेना की समर्पित टीम के साथ आयोजित यह भ्रमण युवाओं और सेना के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति अपनत्व और सम्मान की भावना विकसित करेगा। यह पहल नई पीढ़ी में राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Read More यमन की महिला के गले के जटिल ट्यूमर की सफल सर्जरी, एमजीएच ने रचा नया कीर्तिमान

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार