चोरी की वारदातें : मकानों से नकदी-जेवरात पार, अस्पताल से एसी के तार और नल फिटिंग्स भी ले गए चोर

74 वर्षीय महिला का मंगलसूत्र चोरी 

चोरी की वारदातें : मकानों से नकदी-जेवरात पार, अस्पताल से एसी के तार और नल फिटिंग्स भी ले गए चोर
चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झोटवाड़ा, चित्रकूट और मानसरोवर सहित कई थाना क्षेत्रों में चोरों ने मकानों, अस्पताल और अन्य स्थानों को निशाना बनाया।

जयपुर। चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झोटवाड़ा, चित्रकूट और मानसरोवर सहित कई थाना क्षेत्रों में चोरों ने मकानों, अस्पताल और अन्य स्थानों को निशाना बनाया।

मकान से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार : झोटवाड़ा के उद्योग नगर निवासी 30 वर्षीय अरबाज खान ने रिपोर्ट दी है कि 31 अक्टूबर को उनके मकान में अज्ञात चोर घुसे और नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

चित्रकूट में मकान से नकदी और आभूषण पार- चित्रकूट थाना क्षेत्र के टैगोर नगर अजमेर रोड निवासी 38 वर्षीय अभिषेक पारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 अक्टूबर से 1 नवंबर सुबह 9 बजे के बीच उनके मकान में अज्ञात चोर घुसे और नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

74 वर्षीय महिला का मंगलसूत्र चोरी : मानसरोवर के कावेरी पथ निवासी 74 वर्षीय मोहिनी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे किसी अज्ञात ने उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया।

Read More पार्ट टाइम नौकरी का झांसा और ऑनलाइन धमकी, साइबर ठगों ने 4 लोगों से ठगे 6.42 लाख रुपए

एसी के तार और नल फिटिंग्स चुराई : मानसरोवर के यूपीएचसी सेक्टर-8 में चोरों ने सरकारी अस्पताल को निशाना बनाया। अस्पताल में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय गिर्राज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अक्टूबर की रात बदमाशों ने अस्पताल की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। वहां लगे पांच एसी के कॉपर वायर, एक एसी का आउटडोर यूनिट और शौचालय में लगी नल की फिटिंग्स चोरी कर ले गया। पुलिस सीसीटीवी के जरीए चोरों का पता लगा रही हैं। 

Read More जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए जयपुर स्टेशन पर विशेष...
मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग
पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा
आमेर घाटी में बेकाबू कार का कहर : बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर; 2 युवकों की मौत, 3 घायल
'हमारी सैलरी तो 3 लाख रुपए है तो...',पत्नी की पॉकेट मनी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की चुटकी
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : 2960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज, 25 किलो खराब सामग्री नष्ट