लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

बाइक से किया वाहन का पीछा

लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
गलतागेट थाना पुलिस ने पीछा कर नकदी चुराने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों—जतिन मनमानी, राहुल जाटव और महेंद्र रैगर—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.51 लाख रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। आरोपियों ने चालक की गतिविधियों पर नजर रखकर वारदात को अंजाम दिया था।

जयपुर। गलतागेट थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन का पीछा कर उसमें रखी नकदी चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किए गए 4.51 लाख रुपए तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।  पुलिस ने बताया कि 2 जून को वन विहार क्षेत्र में एक लोडिंग वाहन से 5.70 लाख रुपए चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में गठित टीम ने आसपास और शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर 11 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जतिन मनमानी, राहुल जाटव और महेंद्र कुमार रैगर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने मालपुरा गेट क्षेत्र में एक चालक को दुकानों से नकदी संग्रह कर वाहन में रखते हुए देखा और उसके बाद बाइक से वाहन का पीछा किया। वन विहार क्षेत्र में चालक के वाहन छोड़कर सामान लेने जाने पर आरोपियों ने वाहन में रखे 5.70 लाख रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचकर चोरी की रकम में से 4.51 लाख रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं।

Tags: theft

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
झारखंड के बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा तालाब को स्वच्छ रखने के लिए दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के...
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम