प्रद्युम्न कुमार देव जी के तिरोभाव दिवस पर हरिनाम संकीर्तन, भक्तों की बड़ी उपस्थिति रही

परिसर भक्ति, माधुर्य और आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा

प्रद्युम्न कुमार देव जी के तिरोभाव दिवस पर हरिनाम संकीर्तन, भक्तों की बड़ी उपस्थिति रही

जयपुर के ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में पूर्व महंत मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य श्री गोस्वामीपाद प्रद्युम्न कुमार देव जी की 28वीं तिरोभाव पुण्यतिथि पर संगीतमय हरिनाम संकीर्तन हुआ। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में भक्तों, वैष्णव मंडली और मंदिर परिकर ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। संकीर्तन के दौरान परिसर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा।

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी के पूर्व महंत मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य श्री गोस्वामीपाद प्रद्युम्न कुमार देव जी के 28वें तिरोभाव दिवस पुण्यतिथि पर संगीतमय हरिनाम संकीर्तन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में आधे घंटे तक चले इस संकीर्तन में वैष्णव मण्डली, मंदिर परिकर और भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्ति, माधुर्य और आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा।

अंजन कुमार गोस्वामी ने श्री गोस्वामीपाद के जीवन, कर्तृत्व और भक्ति-परम्परा में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

 

Read More जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद