जयपुर कलेक्ट्रेट में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई विस्फोटक

ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त

जयपुर कलेक्ट्रेट में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई विस्फोटक

जयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। कलेक्ट्रेट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में बम रखा गया है और वह दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट कर सकता है। मेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

जयपुर। जयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। कलेक्ट्रेट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में बम रखा गया है और वह दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट कर सकता है। मेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा, एटीएस, बम डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDS), सिविल डिफेंस, डॉग स्क्वाड और दमकल विभाग की टीमें तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन सर्च अभियान शुरू किया गया। सभी कमरों, कार्यालयों, पार्किंग क्षेत्र और आसपास की जगहों में बारीकी से जांच की गई।

कई घंटों तक चली तलाशी में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रारंभिक जांच में इस मेल को फर्जी पाया और इसे बम थ्रेट की श्रेणी में रखा है। इससे पहले भी जयपुर शहर की कई संस्थाओं को इसी प्रकार के फर्जी बम अलर्ट मेल प्राप्त हो चुके हैं, जिसके चलते इसे एक बार फिर साइबर शरारत या धमकी की कोशिश माना जा रहा है।

डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट की मेल आईडी पर आए मेल में स्पष्ट रूप से लिखा था कि परिसर में बम लगाया गया है और वह निर्धारित समय पर विस्फोट हो सकता है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी सुरक्षा बलों को सक्रिय किया गया, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Read More केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में होगा जारी, दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित

फिलहाल, पुलिस इस ईमेल की जांच साइबर टीम की मदद से कर रही है ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Read More हाथी गांव में दिखा लेपर्ड: फोटो हो रही वायरल, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

फर्जी बम सूचनाओं की यह श्रृंखला सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी चुनौती बनती जा रही है, जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है।

Read More रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस कल करेगी शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन, गोविन्द डोटासरा समेत ये नेता हाेंगे शामिल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित