परिवहन विभाग में वेतन निर्धारण की होगी गहन जांच : गलती मिली तो होगी वसूली, अधिकारियों को निर्देश जारी

कार्मिकों के वेतन निर्धारण से जुड़े आवश्यक प्रमाण पत्र भी करने होंगे प्रस्तुत

परिवहन विभाग में वेतन निर्धारण की होगी गहन जांच : गलती मिली तो होगी वसूली, अधिकारियों को निर्देश जारी
कार्मिकों के वेतन निर्धारण की दोबारा गहन जांच होगी। सितंबर के वेतन बिल के साथ वेतनमान, पदोन्नति, एसीपी-एमएसीपी से जुड़े प्रमाणपत्र देने होंगे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर वेतन संशोधित कर अतिरिक्त भुगतान की वसूली होगी। भविष्य में नियमविरुद्ध भुगतान मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। परिवहन विभाग में सेवारत कार्मिकों के वेतन निर्धारण की अब पुनः गहन जांच की जाएगी। वेतनमान, पदोन्नति, एसीपी और एमएसीपी के आधार पर किए गए वेतन निर्धारण की री-चेकिंग होगी। सितंबर 2026 के वेतन बिल तैयार करते समय संबंधित कार्मिकों के वेतन निर्धारण से जुड़े आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) ओपी बुनकर ने इस संबंध में सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश वित्त विभाग के परिपत्र के आधार पर जारी किया गया है। इसमें अधिकारियों को कार्मिकों के वेतन निर्धारण की जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार ही भुगतान हो रहा है।

जांच के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि सामने आने पर तत्काल वेतन निर्धारण में संशोधन किया जाएगा। साथ ही, यदि किसी कार्मिक को नियम विरुद्ध या अधिक भुगतान हुआ है तो उसकी वसूली की जाएगी। भविष्य में नियमों के विपरीत भुगतान पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया