कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख

बांध के गेटों का सुरक्षित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित

कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ स्थित कालीसिंध बांध के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू। बांध की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिन पर लगभग 30 लाख रुपए खर्च।

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ स्थित कालीसिंध बांध के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। बांध की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिन पर लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रखरखाव कार्य के तहत बांध के सभी रेडियल गेटों की विस्तृत जांच की जाएगी तथा उनकी ऑयलिंग और ग्रीसिंग का कार्य कराया जाएगा।

इसके अलावा गेट संचालन से जुड़ी मशीनरी, यांत्रिक उपकरणों और अन्य आवश्यक प्रणालियों का भी रखरखाव किया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान बांध का संचालन निर्बाध रूप से हो सके। जल संसाधन विभाग का कहना है कि नियमित रखरखाव से बांध की कार्यक्षमता और सुरक्षा में सुधार होगा तथा जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। मानसून सीजन को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर बांध के गेटों का सुरक्षित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत