विद्युत विभाग में होगी सीधी भर्ती, जताया आभार
कर्मचारियों की कमी दूर की जाएगी
राजस्थान में विद्युत कंपनियों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सीधी भर्ती की घोषणा की गई। जूनियर इंजीनियर-869, अकाउंटेंट-371 और कमर्शियल असिस्टेंट-765 पदों के लिए भर्ती होगी। भारतीय मजदूर संघ के यतींद्र कुमार ने कहा कि ग्रिड स्टेशनों और कार्यालयों में स्टाफ की कमी थी।
जयपुर। विद्युत कंपनियों में अब सीधी भर्ती से कर्मचारियों की कमी दूर की जाएगी। इस संबंध में काफी समय से आंदोलन किया जा रहा था। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी यतींद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते उपभोक्ताओं एवं ग्रिड स्टेशनों और कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी चल रही थी।
संगठन द्वारा पत्र लिखकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि भर्ती होनी चाहिए बजट घोषणा में भर्ती की घोषणा एवं ऊर्जा विभाग की तरफ से जारी भर्ती पत्र जारी हुआ, जिसमें जूनियर इंजीनियर जूनियर 869 अकाउंटेंट-371 एवं कमर्शियल असिस्टेंट -765 की सीधी भर्ती की घोषणा हुई है अभी विद्युत प्रसारण में ग्रिड सब स्टेशनों के लिए कर्मचारियों की और आवश्यकता है संगठन सरकार और प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करता है।

Comment List