पेट और लिवर संबंधित बीमारियों की सर्जरी पर होगा मंथन, अंतरराष्ट्रीय हिपेटो पैंक्रियाटो बिलियरी एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस आज से
उद्घाटन सत्र गुरुवार को होटल मेरियट में
अंतरराष्ट्रीय हिपेटो पैंक्रियाटो बिलियरी एसोसिएशन का 22वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन “आईएचपीबीए इंडिया 2026” द्वितीय लिवर समिट सम्मेलन के साथ 26 से 28 फरवरी 2026 तक होटल मेरियट में आयोजित। होटल मेरियट में शाम 6 बजे आयोजित। चर्चाओं का उद्देश्य शल्य प्रक्रिया की सटीकता बढ़ाना तथा रोगियों के उपचार परिणामों में गुणात्मक सुधार लाना।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय हिपेटो पैंक्रियाटो बिलियरी एसोसिएशन का 22वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन “आईएचपीबीए इंडिया 2026” द्वितीय लिवर समिट सम्मेलन के साथ 26 से 28 फरवरी 2026 तक होटल मेरियट में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन सत्र गुरुवार को होटल मेरियट में शाम 6 बजे आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी होंगे तथा अध्यक्षता महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एम. एल. स्वर्णकार करेंगे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. नैमिष एन. मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतिष्ठित अधिवेशन में यकृत, अग्न्याशय एवं पित्त नलिका संबंधी शल्य चिकित्सा तथा यकृत प्रत्यारोपण के क्षेत्र के देश-विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ सहभागी होंगे।
विभिन्न राष्ट्रों से एक दर्जन से अधिक ख्यातिप्राप्त शल्य चिकित्सक अपने अनुभव, अनुसंधान एवं नवीन उपचार पद्धतियों पर विचार साझा करेंगे। अधिवेशन में जटिल एवं विवादास्पद रोग प्रकरणों पर प्रकरण-आधारित विमर्श, नवीन शल्य तकनीकों पर चर्चा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, संवर्धित एवं मिश्रित वास्तविकता तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन चर्चाओं का उद्देश्य शल्य प्रक्रिया की सटीकता बढ़ाना तथा रोगियों के उपचार परिणामों में गुणात्मक सुधार लाना है।

Comment List