राजस्थान रोडवेज में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय पर सख्ती, 15 दिन में होगी आय की समीक्षा

35 रुपए प्रति किलोमीटर से कम आय पर मार्ग से हटाने के निर्देश

राजस्थान रोडवेज में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय पर सख्ती, 15 दिन में होगी आय की समीक्षा
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने सिविल डिफेंस परिचालकों की आय की निगरानी सख्त की। हर 15 दिन में आय की समीक्षा। 35 रुपए प्रति किलोमीटर से कम आय वाले परिचालकों के प्रदर्शन की समीक्षा कर उन्हें मार्ग से हटाकर नागरिक सुरक्षा विभाग को कार्यमुक्त किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में कार्यरत सिविल डिफेंस परिचालकों की आय को लेकर रोडवेज प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। परिचालकों की अर्जित आय की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन परिचालकों की आय 35 रुपए प्रति किलोमीटर से कम है, उनके प्रदर्शन की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ऐसे कम आय वाले परिचालकों को मार्ग से हटाकर संबंधित नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।

वहीं, 35 से 38.50 रुपए प्रति किलोमीटर आय अर्जित करने वाले परिचालकों को आय बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा कराने के मामलों में भी कड़ा रुख अपनाया है। ऐसे मामलों में परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ जमा राशि जब्त करने की कार्रवाई होगी। ड्यूटी में अनियमितता मिलने पर भी संबंधित परिचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किम जोंग-उन का बड़ा ऐलान, अहम समुद्री इलाकों में तैनात होंगे उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार किम जोंग-उन का बड़ा ऐलान, अहम समुद्री इलाकों में तैनात होंगे उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वॉनसन बंदरगाह पर 5,000 टन श्रेणी के नए विध्वंसक 'कांग गॉन' के कमीशनिंग समारोह...
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में फरार मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़कर आरोपी को दिल्ली ला रही पुलिस
सीजीकोन 2026 में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई राष्ट्रीय पुरस्कार किए हासिल
एयर इंडिया के नए सीईओ तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और यात्रियों का भरोसा बढ़ाना होगी पहली प्राथमिकता
मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की
हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, यात्रियों को होगी सुविधा
सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे