जयपुर में चोरों का धावा : कई मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी पार, पढ़े पूरी खबर 

 पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही 

जयपुर में चोरों का धावा : कई मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी पार, पढ़े पूरी खबर 
शहर में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।

जयपुर। शहर में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के गोविंद विहार मीणा पालड़ी में धीरज के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी और अन्य सामान ले गए। इसी थाना क्षेत्र के करीम नगर स्थित गांधी विहार में चिरागुद्दीन के मकान से जेवर, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया। चित्रकूट थाना क्षेत्र में सुषमा मीणा की सास का मोबाइल पार्क के बाहर से बाइक सवार बदमाश छीनकर ले गया। करणी विहार के पंच्यावाला स्थित अलंकार विहार में संतोष गुर्जर के मकान का ताला तोड़कर चोर चार सोने के कंगन, चांदी की अंगूठियां, बिछिया, घड़ियां और अन्य सामान ले गए।

मुहाना में 30 हजार रुपए भी ले गए : मुहाना थाना क्षेत्र के महावीर नगर, मदरामपुरा में महेश चंद कुम्हार के मकान के ताले तोड़कर चोर सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स, झुमरी, चांदी की पायजेब और अन्य सामान के साथ 30 हजार रुपए नकद ले गए।

कुओं से केबल और मकान से दस्तावेज चोरी : सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के सायपुरा में लोकेश मावल्या के खेत सहित आसपास के किसानों के कुओं और बोरिंग से बिजली की केबल काटकर चोरी कर ली गई। रिद्धि-सिद्धि नगर में रोहित नागर के मकान से मंगलसूत्र, चांदी के जेवर, घरेलू सामान, करीब 80 हजार रुपए और आधार-पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बाइक की आरसी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान