दिनदहाड़े मंदिर में चोरी : चांदी के मुकुट और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले उड़े चोर, पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

दिनदहाड़े मंदिर में चोरी : चांदी के मुकुट और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले उड़े चोर, पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात चोर मंदिर से कीमती धार्मिक सामान चुरा ले गए। जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित नाथ ऐवन्यू कॉलोनी की हरमाड़ा घाटी में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई।

जयपुर। हरमाड़ा इलाके में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर मंदिर से कीमती धार्मिक सामान चुरा ले गए। जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित नाथ ऐवन्यू कॉलोनी की हरमाड़ा घाटी में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। इस संबंध में हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी संजय वैष्णव (25), निवासी हरमाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच चमत्कारेश्वर महादेव एवं हनुमान जी के मंदिर में अज्ञात चोर घुस गए।

इस दौरान चोर मंदिर से चार चांदी के मुकुट, लड्डू गोपाल की मूर्तियां और छत्र चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद मामले की जांच कर रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी