यह कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित है, माता अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रतीक बनी : मुख्यमंत्री
इस दिशा में कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया
लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि माता अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रतीक बनी
जयपुर। लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि माता अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रतीक बनी, उनके शासन को इतिहास के स्वर्ण रूप में जाना जाता है। आज का यह कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित है इस दिशा में कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। मैं सभी से आह्वान करता हूं कि महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई योजनाओ का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है, ऐसे कई मुद्दों का समाधान किया गया है, जो वर्षों से लंबित थे। हमारी सरकार ने गांव को गरीबी मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इसके पहले चरण में 5000 गांव के बीपीएल परिवार को बीपीएल से बाहर निकालने की शुरूआत कर दी है।

Comment List