जयपुर के तिब्बती विंटर मार्केट में इस बार नए रंग-डिजाइन की शॉल-जैकेट, दाम पुराने

चौगान स्टेडियम के पास  शुरू हुआ बाजार

जयपुर के तिब्बती विंटर मार्केट में इस बार नए रंग-डिजाइन की शॉल-जैकेट, दाम पुराने
सर्दी की आहट के साथ ही जयपुर के चौगान स्टेडियम के पास स्थित गंगचेन तिब्बतन रिफ्यूजी मार्केट में रौनक बढ़ने लगी है। यहां शॉल, जैकेट और सर्दियों में काम आने वाले गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं।

जयपुर। सर्दी की आहट के साथ ही जयपुर के चौगान स्टेडियम के पास स्थित गंगचेन तिब्बतन रिफ्यूजी मार्केट में रौनक बढ़ने लगी है। यहां शॉल, जैकेट और सर्दियों में काम आने वाले गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं। इस बार बाजार में नए रंगों और डिजाइन की अधिक वैरायटी उपलब्ध है, जबकि पिछले सीजन की तुलना में कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बाजार का संचालन शुरू हो गया है, जबकि एक नवंबर से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। बाजार 28 फरवरी 2027 तक लगेगा।

मार्केट के प्रधान थुप्टन समट ने बताया कि इस सीजन से कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। फिलहाल मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही ग्राहक आने लगे हैं। दुकानदारों ने सर्दियों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के गर्म कपड़ों का स्टॉक तैयार किया है। ग्राहकों को बजट के अनुसार खरीदारी के विकल्प मिल रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
त्योहारों के सीजन में पारंपरिक आभूषणों के साथ कुछ अलग और आकर्षक पहनने की चाह रखने वालों के लिए जयपुर...
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा
फोटोशूट के बीच गुब्बारों के साथ उड़ने लगी दुल्हन तो, बचाने के लिए फोटोग्राफर ने किया कुछ ऐसा की...,जानें आगे क्या हुआ?
वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन, 30 अक्टूबर को चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन