भगवान राम में कभी नहीं रही आस्था : वह लोग उठा रहे सवाल, मदन राठौड़ ने कहा- मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित

कानून अपना काम करेगा तथा दोषी को दंड मिलेगा

भगवान राम में कभी नहीं रही आस्था : वह लोग उठा रहे सवाल, मदन राठौड़ ने कहा- मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें भगवान राम और राम मंदिर में कभी आस्था नहीं रही, वे आज मंदिर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी संपत्तियां सुरक्षित होने की जानकारी दी है। यदि कोई अनियमितता हुई होगी तो कानून कार्रवाई करेगा।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि जिन लोगों की भगवान राम और राम मंदिर के प्रति कभी आस्था नहीं रही, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं किया, वे आज मंदिर की व्यवस्था पर प्रश्न उठा रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित हैं।

ट्रस्ट ने सभी संपत्तियों को प्रदर्शित भी किया है। यदि किसी स्तर पर किसी व्यक्ति द्वारा कोई अनियमितता की गई होगी, तो कानून अपना काम करेगा तथा दोषी को दंड मिलेगा। ऐसे मामलों में अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप उचित नहीं। गहलोत तीन बार सीएम रह चुके हैं और उन्हें पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

Tags: ram

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें