कॉन्फ्रेंस कॉल से झांसा देकर खाते से उड़ाए हजारों रुपए : साइबर ठगों का नया जाल, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को बना रहे निशाना

पुलिस और साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज

कॉन्फ्रेंस कॉल से झांसा देकर खाते से उड़ाए हजारों रुपए : साइबर ठगों का नया जाल, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को बना रहे निशाना

उपखंड क्षेत्र में साइबर ठगों का गिरोह लगातार सक्रिय है और अब आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं व कार्यकताअरं को निशाना बना रहा है। सरकारी सहायता और पोषाहार राशि खाते में जमा करने का झांसा देकर ठग ग्रामीणों की मेहनत की कमाई हड़प रहे।

सांगोद। उपखंड क्षेत्र में साइबर ठगों का गिरोह लगातार सक्रिय है और अब आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं व कार्यकताअरं को निशाना बना रहा है। सरकारी सहायता और पोषाहार राशि खाते में जमा करने का झांसा देकर ठग ग्रामीणों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। ताजा मामला कैलाशपुरा गांव का है, जहां एक आंगनबाड़ी लाभार्थी महिला के बैंक खाते से 16,804 रुपए निकाल लिए गए।

ठगों ने इस बार नया तरीका अपनाते हुए महिला और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ लिया, जिससे महिला को कॉल सरकारी विभाग से होने का भरोसा हो गया। बताया जा रहा है कि ठगों ने गांव के चार लाभार्थियों को कॉल किया, जिनमें से तीन महिलाएं सतर्कता के चलते बच गईं, जबकि एक महिला ठगी का शिकार हो गई। घटना का पता तब चला जब खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़िता के पति अनिल मेघवाल ने पुलिस और साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार