देशहित में खड़े रहने के कारण रंधावा परिवार को धमकियां, सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी : गहलोत

देशविरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

देशहित में खड़े रहने के कारण रंधावा परिवार को धमकियां, सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी : गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उनका परिवार पंजाब के सबसे सम्मानित परिवारों में शामिल है।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उनका परिवार पंजाब के सबसे सम्मानित परिवारों में शामिल है। गहलोत ने कहा कि रंधावा के पिता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संतोख सिंह रंधावा ने उग्रवाद के दौर में बिना डरे देश की एकता व अखंडता की आवाज बुलंद की थी।

उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के गृह मंत्री के रूप में देशविरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देशहित में खड़े रहने के कारण रंधावा परिवार को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को अनावश्यक राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें