करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

13 लोगों के नाम करोड़ों रुपए के ऋण स्वीकृत

करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार
माणक चौक थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के चर्चित लोन घोटाले में फरार तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में द राज लक्ष्मी बैंक का तत्कालीन मैनेजर मदन लाल कट्टा निवासी शिवाजी नगर शास्त्री नगर हाल मैनेजर द राजलक्ष्मी बैंक त्रिपोलिया बाजार, अजय शर्मा और उसकी पत्नी सपना रींगस सीकर हाल आम्रपाली नगर धाबास करणी विहार शर्मा शामिल।

जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के चर्चित लोन घोटाले में फरार तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में द राज लक्ष्मी बैंक का तत्कालीन मैनेजर मदन लाल कट्टा निवासी शिवाजी नगर शास्त्री नगर हाल मैनेजर द राजलक्ष्मी बैंक त्रिपोलिया बाजार, अजय शर्मा और उसकी पत्नी सपना रींगस सीकर हाल आम्रपाली नगर धाबास करणी विहार शर्मा शामिल हैं। तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार 2018 में दर्ज इस मामले में बैंक की तत्कालीन अध्यक्षा डॉ. फिरोजा बानो बैंक अधिकारियों, ऋणियों, गारंटरों, वैल्यूअर और वकीलों सहित 59 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सभी ने मिलीभगत कर फर्जी सोसायटियों के पट्टों और अन्य विवादित दस्तावेजों के आधार पर 13 लोगों के नाम करोड़ों रुपए के ऋण स्वीकृत करवा दिए। जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मदन लाल कट्टा, अजय शर्मा और सपना शर्मा लगातार फरार चल रहे थे।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर फर्जी आवेदन कर सरकारी छात्रवृत्ति राशि हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर पश्चिम बंगाल...
एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी का बलिदान, अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: राधाकृष्णन
हिजबुल्ला प्रमुख ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए कई आरोप
सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ऊंचाई से गिरने की आशंका
कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स