राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित

परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा

राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित
जनाना अस्पताल में लोकल फॉल्ट के कारण करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित। ऑपरेशन थियेटर, नर्सरी, ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित। एहतियातन कुछ इलेक्टिव सर्जरी रोकी, जरूरी सेवाएं वैकल्पिक व्यवस्था से जारी।

जयपुर। राजधानी स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जनाना अस्पताल में स्थानीय तकनीकी खराबी (लोकल फॉल्ट) के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे ऑपरेशन थियेटर, नर्सरी, ओपीडी और आईपीडी सहित अस्पताल के कई हिस्सों में कामकाज प्रभावित हुआ और प्रसूताओं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन इलेक्टिव सर्जरी कुछ समय के लिए रोक दी। हालांकि अस्पताल का दावा है कि जरूरी और रूटीन प्रक्रियाएं वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए जारी रखी गईं। नर्सरी में भर्ती नवजातों के लिए उपलब्ध करीब एक घंटे के बैकअप ने शुरुआती समय में राहत दी, जिसके बाद वैकल्पिक बिजली व्यवस्था शुरू कर दी गई। उधर, ब्लड बैंक में भी बिजली बाधित होने से रक्त इकाइयों के सुरक्षित संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई।

स्थिति को देखते हुए महिला अस्पताल के ब्लड बैंक को अलर्ट पर रखा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहयोग मिल सके। अस्पताल अधीक्षक डॉ. नूपुर लोरिया पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रहीं और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं। वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अभियंता लोकल फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने की शिष्टाचार भेंट राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शिष्टाचार मुलाकात। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण...
मुंबई लोकल ट्रेन में चले लात-घूंसे : हिंसक झड़प में 2 लोगों के सिर में गंभीर चोट, एक का बहा खून
तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 9वीं से नई भाषा शुरू करने पर उठाए सवाल
होम्योपेथी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल ने कहा- चिकित्सा की महान ज्ञान परंपरा का केंद्र रहा है भारत
मानसून की मोहलत कह रही सावधान, बारिश तेज हुई तो सड़क से लेकर बिजली तक बढ़ेगा खतरा
28 लाख लगे, उद्घाटन भी नहीं हुआ, अब बंद होने की तैयारी
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेताओं ने बनाई सरकार को घेरने की योजना