नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर-लायन सफारी बंद, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद ने किया दौरा

महिला मजदूर की मौत के बाद बाघ शिवाजी क्वारन्टीन

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर-लायन सफारी बंद, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद ने किया दौरा
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद टाइगर और लायन सफारी आगामी आदेश तक बंद। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद ने अधिकारियों के साथ पार्क का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और वन्यजीव निगरानी की जानकारी ली।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के. सी. ए. अरुण प्रसाद ने बायोलॉजिकल पार्क का दौरा किया। इस दौरान सीसीएफ अनूप के. आर., डीसीएफ आशीष व्यास, एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत और जोगेंद्र सिंह शेखावत सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, पार्क में संचालित टाइगर सफारी और लायन सफारी को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। यह निर्णय पिछले दिनों टाइगर सफारी क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत की घटना के बाद लिया गया है।

घटना के बाद, हमले में शामिल बाघ शिवाजी को भी कुछ दिनों के लिए क्वारन्टीन किया गया है। अधिकारियों के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, वन्यजीवों की निगरानी और सफारी संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई। साथ ही मामले को लेकर जांच भी की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा