टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार

वे केवल अधिकारियों की ब्रीफिंग पर निर्भर हैं

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है, जबकि अखबार रोज संकट की खबरों से भरे हैं। जूली ने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का धरातल से संपर्क टूट चुका है।

जयपुर। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण गैस सिलेंडर संकट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राजस्थान सरकार एक दिन पहले ही बैठक कर दावा कर रही थी कि राजस्थान में एलपीजी गैस का कोई संकट नहीं है। आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बयान इसी तरह के आए हैं।

यह आश्चर्यजनक है कि रोज बिगड़ती स्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं? क्या उनका धरातल से संपर्क बिल्कुल ही टूट चुका है एवं वे केवल अधिकारियों की ब्रीफिंग पर निर्भर हैं? रोज अखबार एलपीजी किल्लत की खबरों से भरे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इस चुनौती से निपटने की कोई योजना नहीं है। इसलिए वे इस संकट को स्वीकार ही नहीं कर रहे हैं।

Tags: tikaram

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत