राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवहन आयुक्त ने गठित की मॉनिटरिंग कमेटी, प्रदेशभर में राजस्व संग्रह की करेगी निगरानी

कनिष्ठ लेखाकार शुभम गुप्ता को शामिल किया गया

राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवहन आयुक्त ने गठित की मॉनिटरिंग कमेटी, प्रदेशभर में राजस्व संग्रह की करेगी निगरानी

राजस्व लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने एक विशेष मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी प्रदेशभर में राजस्व संग्रह की निगरानी करेगी और राजस्व प्राप्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने का कार्य करेगी।

जयपुर। राजस्व लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने एक विशेष मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी प्रदेशभर में राजस्व संग्रह की निगरानी करेगी और राजस्व प्राप्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने का कार्य करेगी। कमेटी में अपर परिवहन आयुक्त रेणु खंडेलवाल, एफए आशुतोष वाजपेयी, डीटीओ मुख्यालय सुमन डेलू, एनआईसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष भट्ट, सहायक लेखाधिकारी विकास पारीक तथा कनिष्ठ लेखाकार शुभम गुप्ता को शामिल किया गया है।

कमेटी प्रतिदिन प्रत्येक आरटीओ और डीटीओ के राजस्व अर्जन की समीक्षा करेगी। इसमें टैक्स कलेक्शन, टैक्स एरियर की वसूली और राजस्व लक्ष्यों की प्रगति का विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति में कमी के कारणों की पहचान कर कमजोर प्रदर्शन करने वाले डीटीओ को चिन्हित किया जाएगा। कमेटी सुधार के लिए तात्कालिक सुझाव देगी और रोजाना परिवहन सचिव व आयुक्त को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान