मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप

एंटी रैगिंग कमेटियां रहेंगी सक्रिय

मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। अब सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के मोबाइल में राजकॉप पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया जाएगा।

जयपुर । प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। अब सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के मोबाइल में राजकॉप पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया जाएगा। रैगिंग या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में विद्यार्थी सीधे पुलिस तक शिकायत पहुंचा सकेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से रैगिंग रोकने के लिए तैयार की गई गाइडलाइन को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की टीम अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर वहां के प्रशासन को मार्गदर्शन देगी और रोकथाम की व्यवस्थाओं की मेंटरिंग करेगी।

कमेटियां कागजों में नहीं, जमीन पर दिखेंगी सक्रिय बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी और स्क्वॉड सक्रिय रहने चाहिए। नियमित निरीक्षण और निगरानी के साथ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। कमेटियों की बैठकें नियमित हों और शिकायत से लेकर जांच व कार्रवाई तक का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से एंटी रैगिंग शपथ पत्र भी लिए जाएंगे। सीनियर विद्यार्थियों पर भी रहेगी निगरानी मंत्री ने कहा कि रैगिंग के खिलाफ केवल नए विद्यार्थियों को जागरूक करना पर्याप्त नहीं है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान