प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
टोल शुल्क में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी
जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को आज रात 12 बजे के बाद अधिक टोल चुकाना होगा। जयपुर से सीकर, जयपुर से दिल्ली और मनोहरपुर से दौसा मार्ग पर टोल टैक्स की नई दरें लागू की जा रही हैं। संशोधित दरों के तहत विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
नई दरें लागू होने के बाद रोजाना इन मार्गों से आवागमन करने वाले निजी वाहन चालकों, व्यावसायिक वाहनों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। टोल प्लाजा संचालकों के अनुसार संशोधित शुल्क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्धारित प्रावधानों के तहत लागू किया जा रहा है। आज रात 12 बजे के बाद इन मार्गों से गुजरने वाले सभी वाहनों से नई दरों के अनुसार टोल वसूला जाएगा। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संशोधित टोल दरों की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Comment List