मिस ग्लैम राजस्थान-2026 की टॉप सेमीफाइनलिस्ट्स घोषित : टॉप 100 सेमीफाइनलिस्ट्स का गेट-टुगेदर, ग्रूमिंग सेशन्स के बाद फिनाले की तैयारियां तेज
अपने प्रेरणादायक सत्र से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया
मिस ग्लैम राजस्थान-2026 के टॉप 100 सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए वेलकम पार्टी आयोजित, प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगदीश चंद्र ने प्रेरक संबोधन दिया। पांच दिन के ग्रूमिंग सेशन्स में प्रतिभागियों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण।
जयपुर। मिस ग्लैम राजस्थान-2026 सीजन 1 के टॉप 100 सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए वेलकम पार्टी और गेट-टुगेदर का आयोजन हुआ, जहां ग्लैमर, आत्मविश्वास और उत्साह का संगम देखने को मिला। राजापार्क स्थित एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश चंद्र ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक सत्र से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजक पवन टांक एवं कीर्ति टांक ने बताया कि पिछले पांच दिनों से चल रहे ग्रूमिंग सेशन्स में प्रतिभागियों को वॉक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और कॉन्फिडेंस पर विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास और निखर कर सामने आया। अब सभी की नजरें तीन से पांच अप्रैल को मानसरोवर स्थित अनंत महल में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां राज्यभर की प्रतिभाएं अपना जलवा दिखाएंगी।

Comment List