5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन

मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया

5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन

पैलेस ऑन व्हील्स अपनी 19वीं यात्रा पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। देश-विदेश से आए पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी तिलक और मालाओं से स्वागत। लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी नृत्य प्रस्तुत। भारत, अमेरिका, यूके, फ्रांस और नॉर्वे के पर्यटक आमेर महल, अल्बर्ट हॉल और जंतर मंतर सहित शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण।

जयपुर। प्रदेश की लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 19वें फेरे के तहत गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां देश-विदेश से आए पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार तिलक लगाकर एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

स्टेशन परिसर में लोक संस्कृति की झलक के साथ पर्यटकों का अभिनंदन किया गया। राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत से अभिभूत पर्यटकों ने इस आत्मीय आतिथ्य की सराहना की और गुलाबी नगरी के सांस्कृतिक माहौल का आनंद लिया। लोक कलाकारों की ओर से कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान पर्यटक भी जमकर थिरकते हुए नजर आए।

इस फेरे में भारत के 12, अमेरिका के 12, यूनाइटेड किंगडम के 5 तथा फ्रांस और नॉर्वे से दो-दो पर्यटक शाही यात्रा पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को बस के जरिए शहर के आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर मंतर स्मारक सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए ले जाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा  पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के केयरगिवर्स समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक थिरुवथिरा नृत्य की सराहना की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को...
अजमेर के JLN अस्पताल में बच्चा गुम! संदिग्ध मानसिक बीमार महिला ने ले जाने का शक, गुरुवार को हुई वारदात
कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार 
किम जोंग उन का दावा: बोलें अमेरिका शत्रुतापूर्ण नीति छोड़ उत्तर कोरिया के परमाणु राष्ट्र संपन्न दर्जा स्वीकार कर ले, तो सुधर सकते हैं संबंध 
एमएनआईटी जयपुर में विज्ञान महोत्सव : वासुदेव देवनानी ने महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराही, कहा- नारी सृजन और ज्ञान की मूल शक्ति