दर्दनाक सड़क हादसा : कार पलटने से युवती की मौत, हादसे के कारणों की जांच जारी

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

दर्दनाक सड़क हादसा : कार पलटने से युवती की मौत, हादसे के कारणों की जांच जारी

जयपुर के शिप्रापथ क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवती की जान चली गई। घर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु।

जयपुर। राजधानी जयपुर के शिप्रापथ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवती की जान चली गई। घर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मानसरोवर की एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया (30) पुत्री अरविन्द्र कालिया के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल कैलाश ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे हर्षिल अपनी कार से घर लौट रही थीं।

शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास मोड़ पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई, डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा करवाकर घायल युवती को तुरंत जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना-चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना-चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए फिसलकर 1,44,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 800 रुपए टूटकर 1,34,700 रुपए प्रति...
Weather Update : बारिश ने गिराया पारा, इस सप्ताह गर्मी से रहेगी राहत
ट्रांसजेंडर विधेयक के खिलाफ ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ताओं ने की राहुल गांधी से मुलाकात: समुदायों से जुड़े लोगों, की कानूनी पहचान और संरक्षण खतरे में पड़ने का लगाया आरोप
‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज : अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री, जानें फिल्म की रिलीज डेट 
SHPP पोर्टल पर Rate Justification अपलोड करना अनिवार्य, वित्त विभाग का परिपत्र जारी
लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज
10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित