नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर

हादसे के बाद चालक ट्रेलर मौके पर छोड़कर फरार

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे ट्रेलर के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।

चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर गिर गए तथा ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बाइक के नंबर के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों मां-बेटे बताए जा रहे हैं। फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।

Tags: trailer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी  केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी 
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कफ सिरप समेत सभी मेडिसिनल सिरप की ओटीसी बिक्री पर रोक लगा दी...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा : लाखेरी स्टेशन पर सिग्नल फेल, खुले प्वाइंट पर हो गई दयोदय एक्सप्रेस रवाना
नीट पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला: टेलीग्राम एप पर अस्थायी प्रतिबंध, एडिट फीचर भी प्रतिबंधित
नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा