15 RAS अधिकारियों के तबादले, पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल
कई उपखंड अधिकारियों को बदला
जयपुर। राजस्थान सरकार ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 15 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन दिया गया है। इनमें कई उपखंड अधिकारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को शासन सचिवालय और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को बिना कार्यमुक्ति अथवा अवकाश का उपयोग किए नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्य में अपने नवीन पदस्थापन के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है।
चुनाव कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन पदस्थापन पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। संबंधित अधिकारियों की ओर से आदेशों की पालना में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन के अनुसार चुनाव संबंधी कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comment List