आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी

केसी मीणा को अतिरिक्त चार्ज

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी

तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले। एनके शर्मा, केसी मीणा, दारा सिंह, एमएम शर्मा और अंजली कुमारी को नए/अतिरिक्त चार्ज दिए गए। 30 अप्रैल को सुभाष यादव के सेवानिवृत्त होने पर एनके शर्मा खंड तृतीय का कार्यभार संभालेंगे, तब तक सहयोग करेंगे।

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी कार्य व्यवस्था के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं का स्थानांतरण किया है। मंडल सचिव गोपाल सिंह ने आदेश जारी कर एनके शर्मा को आवासीय अभियंता खंड तृतीय जयपुर, केसी मीणा को आवासीय अभियंता क्यूसी द्वितीय जयपुर एवं तकनीकी सहायक उप आवासन आयुक्त वृत्त प्रथम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

वहीं दारा सिंह को खंड चार के साथ कोचिंग हब का अतिरिक्त चार्ज, एमएम शर्मा को तकनीकी सहायक उप आवासन आयुक्त वृत्त द्वितीय एवं अंजली कुमारी को आवासीय अभियंता खंड द्वितीय के पद पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आवासीय अभियंता तृतीय सुभाष यादव के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने पर एनके शर्मा कार्यभार ग्रहण करेंगे और तब तक यादव के साथ कार्य में सहयोग करेंगे।

Tags: transfer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश की जनता का न्यायपालिका पर गहरा विश्वास : हमारे एक-एक शब्द को लोग मानते है पूजनीय, सीजेआई ने कहा- पूर्व जज बावडियों के समान, इन्हें सहेज कर रखें देश की जनता का न्यायपालिका पर गहरा विश्वास : हमारे एक-एक शब्द को लोग मानते है पूजनीय, सीजेआई ने कहा- पूर्व जज बावडियों के समान, इन्हें सहेज कर रखें
CJI सूर्यकांत ने पूर्व जजों को ‘बावड़ी’ की तरह अनुभव का भंडार बताते हुए उन्हें सहेजने पर जोर दिया। ‘बेंच...
बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व
महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति
ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए
भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी