सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, 9,240 वाहनों पर कार्रवाई

2,816 लंबित चालानों की वसूली

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, 9,240 वाहनों पर कार्रवाई
प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान और सख्त। प्रमुख शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों और जिला परिवहन अधिकारियों को सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्रवाई और परिवहन सेवाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में अहम निर्देश।

जयपुर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान और सख्त कर दिया है। प्रमुख शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्रवाई और परिवहन सेवाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में अहम निर्देश दिए गए। परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के तहत बिना स्पीड गवर्नर, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बस बॉडी कोड के उल्लंघन तथा लंबित चालानों की वसूली पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में करीब 9,240 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। इनमें 1,583 चालान रिफ्लेक्टिव टेप नहीं होने, 643 चालान बिना स्पीड गवर्नर और 466 चालान बस बॉडी में अनधिकृत परिवर्तन (अल्टरेशन) के मामलों में बनाए गए हैं। इसके अलावा 2,816 लंबित चालानों की वसूली भी की गई है। बैठक में परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ और डीटीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ें। आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में भीड़ का असम राइफल्स के शिविर पर हमला : वाहनों में की तोडफ़ोड़, आग लगाने की भी रिपोर्ट मणिपुर में भीड़ का असम राइफल्स के शिविर पर हमला : वाहनों में की तोडफ़ोड़, आग लगाने की भी रिपोर्ट
सेनापति में असम राइफल्स के शिविर पर मंगलवार रात भीड़ ने पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी। सुरक्षा बलों ने मणिपुर पुलिस...
आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान कांग्रेस में डोटासरा के छह साल, कांग्रेस संगठन को ग्रासरूट तक मजबूत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला: होर्मुज में 7 घंटे तक बरसी मिसाइलें, ट्रंप ने दी नई चेतावनी
AI से बनाई करोड़ों की दौलत, सिद्धार्थ सक्सेना ने एक दिन में कमाए 77 करोड़ रुपए
जयपुर सर्राफा बाजार में तेजी बरकरार, सोना और चांदी के बढ़े दाम
क्या अंग्रेजी बन चुकी है अब भारत की स्थानीय भाषा? CBSE की तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अंग्रेजी को लेकर उठाया अहम सवाल