जयपुर से दिल्ली का सफर सस्ता रोडवेज ने किराया घटाया : दिल्ली रूट पर सुपरलग्जरी वोल्वो बसें बंद, चलेगी डीलक्स एसी बसें
दिल्ली रूट पर पहले 7 सुपर लग्जरी वोल्वों बसें प्रतिदिन चलती थीं
इनमें प्रति यात्री किराया एक्सप्रेस-वे होते हुए पुरुष के 640 रुपए व महिला के 453 रुपए और वाया कोटपूतली होते हुए पुरुष के 540 रुपए और 392 रुपए प्रति महिला का किराया निर्धारित किया गया है।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली रूट पर चलने वाली सुपर लग्जरी वोल्वों बसों का संचालन बंद कर इनके स्थान पर डीलक्स एसी बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों का किराया भी करीब 250 रुपए तक कम होगा। डीलक्स डिपो के मुख्य प्रबंधक हेमेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि दिल्ली रूट पर पहले 7 सुपर लग्जरी वोल्वों बसें प्रतिदिन चलती थीं। इनमें प्रति यात्री किराया 790 रुपए था। दिल्ली एनसीआर में बीएस-6 मानक की बसों का संचालन बंद करने के कारण इनके स्थान पर अब डीलक्स एसी (2 बाई 2) बसों का संचालन किया जा रहा है। इन डीलक्स बसों में से 7 बसें एक्सप्रेस-वे (वाया दौसा होते हुए) और 5 बसें वाया कोटपूतली होते हुए संचालित की जा रही हैं।
इनमें प्रति यात्री किराया एक्सप्रेस-वे होते हुए पुरुष के 640 रुपए व महिला के 453 रुपए और वाया कोटपूतली होते हुए पुरुष के 540 रुपए और 392 रुपए प्रति महिला का किराया निर्धारित किया गया है। यह बसें सुपर लग्जरी (वोल्वों) से छोटी भी है। उन्होंने बताया कि जयपुर-दिल्ली रूट पर चलने वाली वॉल्वो बसों की बुकिंग अब आरएसआरटीसी की वेबसाइट पर भी बंद कर दी गई है। यात्रियों को फिलहाल डीलक्स या अन्य सामान्य एसी बसों से ही सफर करना होगा।

Comment List