रणथम्भौर में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त उत्साह : 2 घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों की बुकिंग, 14 हजार विदेशी पर्यटकों ने कराई बुकिंग

साल के सबसे भारी ट्रैफिक के बावजूद तेज़ी से चलता रहा पोर्टल

रणथम्भौर में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त उत्साह : 2 घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों की बुकिंग, 14 हजार विदेशी पर्यटकों ने कराई बुकिंग
1 अक्टूबर–31 दिसंबर 2026 सत्र की एडवांस बुकिंग खुलते ही पहले दो घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों ने सफारी बुक की, जिनमें 14 हजार विदेशी शामिल रहे। भारी ट्रैफिक और लाखों साइबर अटैक प्रयासों के बावजूद पोर्टल बिना बाधा चलता रहा। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से भी सीधे ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हुई।

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व के नए पर्यटन सत्र की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही देश-विदेश के पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की सफारी के लिए एडवांस बुकिंग विंडो 1 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे खुली। शुरुआती दो घंटों में ही लगभग 40,000 पर्यटकों की बुकिंग दर्ज की गई, जिनमें 14,000 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यह शानदार प्रतिक्रिया रणथम्भौर की वैश्विक लोकप्रियता के साथ नई डिजिटल बुकिंग व्यवस्था के प्रति पर्यटकों के भरोसे को भी दर्शाती है।

साल के सबसे भारी ट्रैफिक के बावजूद तेज़ी से चलता रहा पोर्टल

बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटकों ने एक साथ पोर्टल का उपयोग किया, जिससे ट्रैफिक और बुकिंग अनुरोधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसके बावजूद पोर्टल, सत्यापन, बुकिंग प्रक्रिया और लाइव रिपोर्टिंग बिना किसी व्यवधान के संचालित होती रही। तकनीकी व्यवस्था के कारण पीक ट्रैफिक के दौरान भी उपयोगकर्ताओं को बुकिंग में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

दो घंटे बाद भी सीटें उपलब्ध, रियल-टाइम में दिखी जानकारी

Read More कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह

डीसीएफ़ मानस सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में सीटें भर जाती हैं, वहीं रणथम्भौर की नई व्यवस्था में विभिन्न सफारी विकल्पों में दो घंटे बाद भी सीटें उपलब्ध रहीं। दिवाली, क्रिसमस और अन्य अवकाश वाले दिनों की कई तिथियों पर भी उपलब्धता बनी रही। पोर्टल पर सीटों की स्थिति रियल-टाइम में प्रदर्शित होने से पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और सफारी विकल्प चुनकर बुकिंग कर सके।

Read More रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

साइबर हमलों और फर्जी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण

Read More 15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

बुकिंग प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर भारी डिजिटल ट्रैफिक के साथ साइबर हमलों और अनधिकृत गतिविधियों के प्रयास भी दर्ज किए गए। इसमें करीब 20 लाख संदिग्ध अटैक प्रयासों, 150 से अधिक संदिग्ध आईपी और दो करोड़ से अधिक फर्जी अनुरोधों को सुरक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोका। गौरतलब है के इससे पूर्व देश के कुछ नामी पर्यटन स्थलों की वेबसाइट पर जून माह में भीषण अटैक हुए थे। ये अटैक इतने भीषण थे के उन पर्यटन स्थलों के पोर्टल ४ दिन तक पूर्णतः बंद थे, जबकि रणथम्भौर का नया पोर्टल पूरी प्रक्रिया के दौरान सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

विदेशों से भी सीधे हो रही है बुकिंग

इस पर्यटन सत्र में पहली बार विदेशी पर्यटकों को अपने-अपने देशों से सीधे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सफारी बुक करने की सुविधा दी गई है। पहले यह सुविधा केवल भारत के भीतर उपलब्ध थी। पहले ही दिन इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। कुल बुकिंग में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी पर्यटकों की रही। इनमें करीब 200 विदेशी पर्यटकों ने स्वयं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीधे अपनी सफारी बुक की। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड सहित कई देशों से ऑनलाइन बुकिंग दर्ज की गई।

 पारदर्शी व्यवस्था पर जोर

नई डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सभी के लिए समान अवसर वाला बनाना है। रियल-टाइम सीट उपलब्धता के कारण पर्यटक स्वयं देख सकते हैं कि किस तारीख और किस सफारी विकल्प में कितनी सीटें उपलब्ध हैं। इससे बुकिंग प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और सुविधाजनक बनी है।।

तकनीक के साथ नई पहचान

वन्यजीव पर्यटन के साथ-साथ रणथम्भौर अब आधुनिक डिजिटल व्यवस्था को भी अपनी नई पहचान बना रहा है। शुरुआती घंटों में मिली रिकॉर्ड प्रतिक्रिया, बड़ी संख्या में हुई बुकिंग और भारी डिजिटल ट्रैफिक के बीच पोर्टल का सुचारु संचालन, त्वरित रिफंड, लाइव-रिपोर्टिंग और आधुनिकरण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम