राजस्थान का आदिवासी अंचल बनेगा लेक्रोस का नया पावरहाउस, ओलंपिक 2028 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी

ओलंपिक 2028 की तैयारियां तेज

राजस्थान का आदिवासी अंचल बनेगा लेक्रोस का नया पावरहाउस, ओलंपिक 2028 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खेल विकास नीतियों के चलते दक्षिणी राजस्थान का जनजातीय क्षेत्र लेक्रोस खेल का प्रमुख केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे अत्याधुनिक प्रशिक्षण और आधुनिक खेल संसाधनों के बल पर आदिवासी युवा 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलों को नई पहचान और खिलाड़ियों को नई उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी खेल नीति और जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष फोकस का ही परिणाम है कि आज राजस्थान का आदिवासी अंचल लेक्रोस जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल का राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभर रहा है। कभी सीमित पहचान रखने वाला यह खेल आज दक्षिणी राजस्थान के जनजातीय युवाओं की प्रतिभा का पर्याय बन चुका है। 

सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी प्रशिक्षकों तथा उत्कृष्ट खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। लेक्रोस को वर्ष 1908 के बाद एक बार फिर वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने इस अवसर को भविष्य की संभावनाओं के रूप में देखते हुए अभी से खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की तैयारियां उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक