जंतर-मंतर पर शान से लहराया तिरंगा : देशभक्ति के रंग में रंगा स्मारक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हुआ आयोजन

पर्यटकों ने सेल्फी स्टैंड पर तस्वीरें लेकर जताया देशप्रेम

जंतर-मंतर पर शान से लहराया तिरंगा : देशभक्ति के रंग में रंगा स्मारक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक जंतर-मंतर परिसर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश। कार्यक्रम में स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव, स्टाफ, होमगार्ड जवान, गाइड और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद। पर्यटकों को अभियान से जोड़ने के लिए विशेष सेल्फी स्टैंड लगाए।

जयपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक जंतर-मंतर स्मारक परिसर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा फहराते ही स्मारक परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। इस अवसर पर स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव सहित स्मारक स्टाफ, होमगार्ड के जवान, गाइड और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्मारक में घूमने आए पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्यटकों को अभियान से जोड़ने और तिरंगे के प्रति सम्मान व देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्मारक परिसर में विशेष सेल्फी स्टैंड लगाए गए।

इन सेल्फी स्टैंड पर पर्यटकों ने उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और देशभक्ति के इस आयोजन को यादगार बनाया। स्मारक परिसर में तिरंगे के साथ सेल्फी लेते पर्यटक आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन के माध्यम से पर्यटकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी