सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में पोर्टल पर शिकायतें

सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
बिंदायका थाना पुलिस ने सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार। वे ठगी की रकम को क्रेडिट कार्ड और पेट्रोल पम्प संचालकों को कमीशन देकर प्राप्त करते थे।

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे ठगी की रकम को क्रेडिट कार्ड और पेट्रोल पम्प संचालकों को कमीशन देकर प्राप्त करते थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी नरेन्द्र सिंह  निवासी राधा विहार कॉलोनी सिरसी मोड़ बिंदायका और मोहित सिंह निवासी गंगा विहार सिरसी रोड बिंदायका को गिरफ्तार किया है।

आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते ट्यूर पैकेज का लुभावना और फर्जी विज्ञापन डाल कर लोगों को भ्रमित कर अग्रिम राशि ले लेते हैं। उसके बाद ग्राहकों के मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर देते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में पोर्टल पर शिकायतें प्राप्त हुई हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली पुलिस ने किया बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 5 बच्चे सुरक्षित, डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने किया बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 5 बच्चे सुरक्षित, डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने 5 नवजात...
8 दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, चांदी के कड़े लूटने के लिए हत्या की आशंका
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी : AI के लिए प्रस्तुत किया 'मानव' विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर दिया जोर
रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ, 1500 रेलवे परिवारों को घर के पास मिलेंगी समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ
रोडवेज की नई पदोन्नति नीति की तैयारी, अभी रूट पर नहीं चलने वालों का रोक रहे वेतन
'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील