दिल्ली में खराब मौसम का असर, दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही थी

दिल्ली में खराब मौसम का असर, दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित। बीती रात दो फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। मनीला से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट और पुणे से दिल्ली जा रही इंडिगो की घरेलू फ्लाइट शामिल। इंडिगो फ्लाइट मौसम सुधरने पर दिल्ली रवाना।

जयपुर। दिल्ली में खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ और बीती रात दो फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। तड़के सुबह 4:10 से 4:20 बजे के बीच दोनों फ्लाइट जयपुर पहुंचीं। इनमें एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल रही, जो मनीला से दिल्ली जा रही थी। खराब मौसम के कारण फ्लाइट को दिल्ली के बजाय जयपुर डायवर्ट किया गया। यह फ्लाइट अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर रुकी हुई है।

वहीं, इंडिगो की एक घरेलू फ्लाइट भी दिल्ली के खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट की गई। यह फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही थी। जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद मौसम में सुधार होने पर इंडिगो की फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। अचानक डायवर्जन के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही बढ़ गई। यात्रियों को भी फ्लाइट के अगले अपडेट का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली में मौसम की स्थिति के कारण फ्लाइट संचालन पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ अरब लोगों की सच्चाई...
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत
फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट
यह दुर्लभ ग्रंथों का समंदर, रखवाली के लिए इंतजाम बूंद भर
कहीं सफाई-रोशनी बेहाल, कहीं चंबल के शहर में पानी का इंतजार